
कटनी : नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को जिला सतना के रामपुर बघेलान से दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुठला पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालिका को रामपुर बघेलान से खोज निकाला।इस कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रवि शुक्ला, महिला प्रधान आरक्षक मोनी गुप्ता, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
