Skip to content

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी 100 वर्ष की गरिमामई यात्रा पूर्ण कर चुका है, संघ के इस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिवनगर शिवबस्ती का हिंदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी गरिमामई उपस्थिति दी, जिसमें समाज के हर वर्ग के वरिष्ठ तथा प्रतिभाशाली व्यक्तियों को मंच में स्थान देकर उन्हें सम्मानित किया गया, तथा संगठित होकर राष्ट्र एवं संस्कारयुक्त समाज का निर्माण करने का आग्रह किया गया।

3 घंटे के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में तरह-तरह के मनमोहक, पर्यावरण संबंधी एवं संदेशपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में महान संत स्वामी सुरेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति एवं उद्बोधन से लोग अभिभूत हुए एवं उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में संघ प्रचारक विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सनातन संस्कृति धर्म और सामाजिक एकता के प्रति एकजुट होकर समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामुदायिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन भारतमाता की आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *