कटनी के समीपस्थ ग्राम मझगवां स्थित सिद्धि विनायक मिल के संचालक ने स्थानीय मजदूर संजय चौधरी पर पहले झूठा चोरी का आरोप लगाया, वो बार बार कहता रहा मैं निर्दोष हूं लेकिन मिल संचालक ने एक नहीं सुनी और थाना बड़वारा पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया, पुलिस ने वफादारी दिखाते हुए बेल्ट और डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, और घायल अवस्था में छोड़ दिया, घायल अपने परिजनों को बुलाकर जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां उसका उपचार जारी है, उसके सीने, पीठ, कंधे में गंभीर चोटें है, इस पूरे मामले ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं तथा पुलिसिया कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।