
कटनी : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने स्व. दिलीप शुक्ला की स्मृति में आयोजित अधिवक्ता 11 एवं न्यायाधीश 11 के बीच खेले जा रहे मैत्री क्रिकेट मैच में स्व दिलीप शुक्ला जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया एवं खेल में सहभागिता कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।