Skip to content

दद्दा धाम मेले में झूले पर हादसा, युवती गंभीर रूप से घायल।

दद्दा धाम कार्यक्रम स्थल मेले में झूले में हादसा, युवती गंभीर रूप से घायल

कटनी। दद्दा धाम में मुख्य कार्यक्रम स्थल में चल रहे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झूले में बैठी एक युवती के बाल झूले में फंस गए। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का नाम साक्षी गुप्ता (22 वर्ष) निवासी तिलक कॉलेज रोड क्षेत्र बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, साक्षी अपने परिजनों के साथ मेला घूमने गई थी। इसी दौरान झूला झूलने बहन के साथ गई थी। झूला झूलने के दौरान उसके लंबे बाल झूले की मशीन में फंस गए, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने झूला रुकवाकर किसी तरह युवती को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *