स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर के कई स्थानों में जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व्यायाम करने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम उपकरण लगाए गए थे, ताकि लोग सुबह वहाँ आकर व्यायाम कर सकें और अपना स्वास्थ्य अच्छा रख सकें, लेकिन ये व्यायाम उपकरण ही ज्यादा दिन स्वस्थ नहीं रह सके, वन टाइम बिज़नेस की तर्ज पर उन्हें अब लावारिस छोड़ दिया हैं जिससे नगरवासी कई उपकरणों का लाभ ले पाने से वंचित हैं, जिन्हें तत्काल मरम्मत की
आवश्यकता है यदि मरम्मत नहीं मिली तो बहुत ही जल्दी महत्वपूर्ण योजना धाराशायी हो जाएगी और खर्चे गए करोड़ो रुपये अनदेखी की भेंट चढ़ जायेंगे।
वैसे तो रखरखाव का जिम्मा स्थानीय नगर निगम प्रशासन का होना चाहिए था, लेकिन निगम प्रशासन अपना पल्ला झाड़ रहा है और गेंद खेल-कूद विभाग के पाले में डाल दी है।
बहरहाल जिम्मेदार विभाग कोई भी हो मरम्मत हो जानी चाहिए ऐसी उपकरणों व नागरिकों की माँग है।