कटनी के समीपस्थ ग्राम चाका में भतीजी की शादी का टेंट लगाने पर उपजे जमीनी विवाद में सत्येंद्र सिंह के भाई वीरेंद्र सिंह के सिर में पड़ोस में रहने वाले खूब सिंह रघुवीर सिंह इत्यादि ने मिलकर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है जिसे बाद में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर में कई टांके लगाए गए हैं एवं उपचार जारी है। सत्येंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के नाम लिखे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विवाद में कुठला थाना पुलिस ने आरोपियों के साथ पक्षपात करते हुए वीरेंद्र सिंह को घायल अवस्था में एफ आई आर दर्ज करने में पहले आनाकानी की और मुलाहज़ा के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु साधन उपलब्ध नहीं कराया तथा उन्हें निजी वाहन की व्यवस्था करके अस्पताल जाना पड़ा, जिससे घायल का इलाज़ शुरू होने में 5 घंटे की देरी हुई, उसके बाद घायल के अस्पताल में भर्ती रहते कुठला थाना निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा स्वयं चाका सरपंच पति के साथ मौके पर खड़े रहकर जमीन की मनमानी नाप करा दी, और हस्ताक्षर करने हेतु दबाव बनाया, जिससे कुठला पुलिस का रवैया पक्षपात पूर्ण प्रतीत होता है, अतः पीड़ितों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही का आग्रह किया है।