सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री ने आयोजित की पत्रकार वार्ता।
सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री ने आयोजित की पत्रकार वार्ता।आज कलेक्ट्रेट सभागार में मध्यप्रदेश सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बीते 2 सालों को संतोषजनक बताते हुए सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसमें प्रदेश के इकोसिस्टम, इन्वेस्टर्स मीट, माइनिंग कॉन्क्लेव, डी बी टी भुगतान सिस्टम, लाड़ली बहना, किसान कल्याण, पशुपालन, अधोसंरचना, हवाई पट्टी, ग्रामीण एवं शहरी विकास, एक पेड़ मां के नाम, नए स्कूलों के विकास एवं सिंगल क्लिक भुगतान आदि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा बीते 2 वर्षों के सुशासन को संतोष जनक बताया।