Skip to content

संजीवनी नगर पुलिस की कार्यवाही
नौकरानी ने जेवर चुराकर बेचे थे ज्वेलर्स की दुकान में
जेवर चोरी करने वाली नौकरानी एवं चुराये हुये जेवर खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 12 लाख 70 रूपये के जप्त

थाना संजीवनी नगर में दिनांक 19-1-26 की रात्रि मयंक सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी नव निवेश कॉलोनी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सौर पैनल लगाने का काम करता है उसकी ससुराल दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर में है उसकी सासू मां कौशल्या दांगी की तबियत खराब होने से उसकी पत्नी नेहा ठाकुर अपने मायके दुर्गा कालोनी आती जाती है सासू मॉ की देखभाल हेतु मनीषा कहार को काम पर रखा है दिनांक 22-9-25 को उसकी पत्नी ने अपने सोेने चांदी के कुछ जेबरात सूटकेश में तथा कुछ जेवरात लोहे की आलमारी में रखे हुये थे तथा सासू मां के सोेने चांदी के जेवर पहले से ही आलमारी एवं सूटकेश में रखे थे, पत्नी नेहा ने दिनांक 13-1-26 को बताया कि मेरे सोने चांदी के जेवर जो सूटकेश एवं आलमारी में रखे थे चोरी हो गये हैं तो वह अपनी ससुराल गया तथा उक्त कमरे में दिनांक 13-1-26 की रात्रि में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया जिसमें दिनांक 14-1-26 को रिकार्डिंग देखने पर नौकरानी मनीषा कहार कमरे में सामान आलमारी एवं सूटकेश खोलते दिख रही है। काम करने वाली मनीषा कहार ने सोने चांदी के जेवरात चोरी किये है। पत्नी द्वारा चौक करने पर सोने के 42 मंगलसूत्र, 4 हार, 2 पांचाली, 1 चैन, 2 जोड़ी कान की बाली, 1 जोड़ी कान की चैन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी टाप्स, 1 जोड़ी कान के सुई धागा, 5 नग अंगूठी, 1 ब्रेसलेट, 1 लोंग, 1 हाय चंद्रमा, 1 लाकेट, 3 नग भगवान के मुकुट, 1 चूड़ी, चांदी की 3 जोड़ी पायल गायब थे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 29/26 धारा 306 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा, घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपिया की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।
नौकरानी मनीषा कहार पिता स्वर्गीय मनीष कहार निवासी हनुमानवार्ड करेली जिला नरसिंहपुर को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर बताया कि वह अलमारी की चाबी रखने के स्थान पर नजर रखती थी। उसने वर्ष 2025 में रक्षाबंधन के दिन से थोडा-थोडा कर जेवर एवं नगदी रूपये चोरी करना शुरू की थी। चुराये हुये जेवरों को गौर के एकता मार्केट स्थित विपिन ज्वेलर्स के संचालक विपिन उर्फ अभिषेक सोनी को बेचकर मिले नगदी रूपये तथा चुराये हुये नगदी रूपये अपने पिता को दे देती थी। 3-4 माह पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो गयी है, अभी 3 जोड़ी चांदी की पायल चुराकर किचिन में छिपाकर रखी हूॅ।
           आरोपिया की निशानदेही पर किचिन में छिपाकर रखी हुई चांदी की 3 जोड़ी पायल एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त करते हुये गौर में दबिश देते हुये विपिन सोनी को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ करने पर मनीषा कहार से जेवर चुराना स्वीकार किया।
  चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी विपिन सोनी से सोने के 2 हार, 02 अंगूठी, 02 पंचाली माला, 02 मंगलसूत्र पेंडल एवं 12 दाने, 02 कान की चेन, 01 हाय, 01 जोड़ी टॉप्स, 01 जोड़ी बाली, 01 चैन कुल वजन लगभग 70 ग्राम सोने के जेवर जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये आरोपिया मनीषा कहार को जेल निरूद्ध कराया गया है तथा सुनार विपिन सोनी को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी गए सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *