मां जालपा के जयकारों से गूंजा कटनी, नवमी पर निकला पारंपरिक जवारा जुलूस

कटनी। शारदेय नवरात्र की महानवमी पर कटनी में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मां जालपा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं पारंपरिक जवारा जुलूस में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। माता के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
नवरात्र के अंतिम दिन मां जालपा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इसी पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी मंदिर पहुंचे और मां जालपा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र माता की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *