कटनी में नवरात्रि के अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चांडक चौक, मिशन चौक में लग रहा रुक-रुककर जाम।

कटनी। नवरात्रि के नवें दिन शहर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पंडालों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था मुस्तैद नजर आई, लेकिन जगह-जगह खड़े छोटे और व्यावसायिक वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ। मिशन चौक पर एक छोटे व्यावसायिक वाहन के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। ऐसे में त्योहार के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *