पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

कटनी। विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मकता की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में बुराइयों का त्याग कर सदाचार अपनाने तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दशहरा पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा करें और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत बनाएं।

कटनी पुलिस की अपील है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं।

कटनी पुलिस की ओर से सभी जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *