पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा आगामी त्यौहार होली पर्व को ध्यान में रखते हुये सभी थाना प्रभारियो को शांति समिति की बैठक का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना बहोरीबंद प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया व्दारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार आकाश दीप नामदेव, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक मे होली पर्व पर सभी लोग शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मिलकर मनाने अपील की और साथ यह भी कहा कि त्यौहार के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते और बदमाशी करते पाया जाएगा तो शख्त कार्यवाही की जाएगी ।