Skip to content

मासूम की चीखों से दहला भिंड, पत्नी के गहनों की लूट में युवक की हत्या, चंबल में दहशत।

भिंड । भिंड जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चंबल की धरती एक बार फिर खून से लाल हो गई, जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

अटेर रोड पर रमटा गांव के पास दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार परिवार को निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक की पत्नी के गहने और कीमती सामान लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने 30 वर्षीय नीलेश जाटव को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, खरिका गांव निवासी नीलेश जाटव अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी को ससुराल जमुना गांव से लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में रमटा गांव के सुनसान मोड़ पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान मासूम बेटी और पत्नी मौके पर मौजूद थीं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही अटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बाइट: अरविंद जाटव, मृतक का भाई

बाइट: रविंद्र बास्कले, एस डी ओ पी अटेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *