



कटनी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 15 हजार रुपये मूल्य की 150 पाव अवैध देशी शराब बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं अवैध पैकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।ऑनलाइन सट्टा खेलते युवक पर भी कार्रवाईकार्रवाई के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांधी गंज निवासी शुभम पाण्डेय को मोबाइल फोन पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 373/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4(क) में मामला दर्ज किया गया।इन स्थानों से हुई शराब की बरामदगीचौपाटी के पास: मेहबूब (45 वर्ष) से 34 पाव देशी शराब, कीमत 3,400 रुपये।कैलवारा खुर्द के पास: पवन दुबे (47 वर्ष) से 45 पाव देशी शराब, कीमत 4,500 रुपये।चौधरी मोहल्ला, सावरकर वार्ड: रूबी अहिरवार से 40 पाव देशी शराब, कीमत 4,000 रुपये।खिरहनी फाटक: हीरालाल निषाद से 29 पाव देशी शराब, कीमत 2,900 रुपये।सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत अपराध क्रमांक 369/26, 370/26, 371/26 आदि पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।इन अधिकारियों की रही अहम भूमिकायह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, रमेश शरण मिश्रा सहित पुलिस बल के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।