कटनी में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ी पहल की है। थाना एनकेजे क्षेत्र के सुर्खी टैंक-सरसवाही मार्ग स्थित ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी और जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है। यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा संवेदनशील मोड़ों पर ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जिले के अन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में भी जल्द ऐसे सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
- Home
- मध्यप्रदेश
- कटनी
- ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की नई पहल, सुरकी टैंक मार्ग पर चेतावनी बोर्डों से जागरूक होंगे चालक
