मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सलैया फाटक स्थित हेलीपेड पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत

कटनी के स्लीमनाबाद में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना 11.952 कि मी लंबी टनल का निरीक्षण एवं सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित है। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सलैया फाटक स्थित हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *