कटनी पुलिस का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन : एक ही अभियान में 118 वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर व्यापक कार्यवाही, कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता


अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा, डीएसपी सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने रात्रि एवं प्रातःकालीन समय में फरार वारंटियों, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों, निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों, जिलाबदर अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों के संभावित ठिकानों पर एक साथ सघन दबिश देकर व्यापक कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य न्यायालयों द्वारा जारी लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, आदतन अपराधियों की निगरानी तथा आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ*वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई*👉 23 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।👉 66 गिरफ्तारी वारंटी निष्पादित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।👉 29 जमानती वारंट तामील किए गए।👉 29 समंस संबंधित व्यक्तियों को विधिवत तामील किए गए।
कांबिंग गस्तअभियान के दौरान118 कुल वारंटियों की गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों की सघन निगरानी

48 गुंडा बदमाशों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन एवं निगरानी की गई।
40 निगरानीशुदा बदमाशों के घरों पर आकस्मिक दबिश देकर उनकी उपस्थिति एवं गतिविधियों की जांच की गई।
11 जिलाबदर बदमाश, आदतन अपराधियों का सत्यापन कर उसके विरुद्ध निर्धारित शर्तों के पालन की जांच की गई।*अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही*-👉अवैध शराब के परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए *16 प्रकरण आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।👉*जुआ एक्ट*-हार जीत का दाव लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 05 प्रकरण जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध किए गए।👉 07 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
शांति भंग करने की आशंका पाए जाने पर 11 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।👉 लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 75 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत 68 प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।👉 17 व्यक्तियों के खिलाफ लोक शांति बार-बार भंग करने पर 129 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।*रात्रिकालीन सुरक्षा एवं सत्यापन अभियान*-👉 रात्रिकालीन गश्त के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने वाले 39 मुसाफिरों का सत्यापन कर उनका विवरण मुसाफिर रजिस्टर में दर्ज किया गया।👉 कांबिंग गस्त के दौरान 19 होटल,ढाबों,सराय पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।👉 कटनी पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 12 बैंकों के ATM को चेक किया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही
कांबिंग गस्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए।

जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
कटनी पुलिस द्वारा चलाया गया यह व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन जिले में अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का प्रभावी उदाहरण है।*कटनी पुलिस की अपील*कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध शराब, फरार अपराधी अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के 7049140924 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *