जिला ब्राह्मण सभा की बस स्टैंड इकाई की कार्यकारिणी हुई गठित।

बालाजी नगर के जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई बैठक, समाज की एकजुटता और संगठन विस्तार पर दिया जोर

कटनी। जिला कटनी ब्राह्मण सभा की बस स्टैंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बालाजी नगर स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, इकाई के वरिष्ठ विप्रजनों एवं समाज के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक का प्रमुख उद्देश्य बस स्टैंड इकाई की कार्यकारिणी का गठन करना था।
दरअसल, विगत माह हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं इकाई के सदस्यों की उपस्थिति में बालाजी नगर निवासी श्री संजय दुबे का चयन  बस स्टैंड इकाई के अध्यक्ष के रूप में किया गया था, साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि आगामी बैठक में इकाई की विधिवत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी निर्णय के परिपालन में आज बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष संजय दुबे सहित इकाई क्षेत्र के हर मोहल्ले से पधारे समाज के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम तय किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर रंजीत चौबे, अमित गर्ग, मनोज गर्ग एवं लक्ष्मीकांत गर्ग, महामंत्री पद पर अतुल गर्ग, सचिव पद पर मनोज गौतम तथा कोषाध्यक्ष पद पर अमित गर्ग का नाम दर्ज है वहीं मीडिया का प्रभार वेद प्रकाश दुबे एवं आलोक त्रिपाठी को सौंपा गया है।

कार्यकारिणी में शामिल सदस्य

गठित कार्यकारिणी की सूची में संजीव मिश्रा, लल्लू पांडेय, सचिन मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, राज मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी, सुभाष द्विवेदी,
राजू दुबे, दीपांशु दुबे, संदीप तिवारी, सत्यप्रकाश पाठक, श्रवण पाठक, गणेश गौतम, वीरू चौबे, शिवम बाजपेयी, रिंकू मिश्रा, अतीत तिवारी, सत्यम त्रिपाठी, शिवकुमार पाण्डेय, अभय वाजपेयी, अरुण गौतम, गौकरण गौतम, राघव प्रसाद तिवारी, राजकुमार मिश्रा एवं सुमित गर्ग के नाम दर्ज हैं।

संरक्षक मंडल में वरिष्ठ विप्रजनों के नाम

बैठक में वरिष्ठ समाजजनों को संरक्षक के रूप में भी स्थान दिया गया है। इनमें सर्व श्री राजकुमार गौतम, राजेंद्र मिश्रा, सनत कुमार गर्ग, सत्यव्रत त्रिपाठी, दया शंकर गर्ग, विजय कुमार मिश्रा, बाल्मीकि मिश्रा, अशोक पांडे, गणेश शंकर गर्ग, संत कुमार प्यासी, अरुण गौतम, बल्देव परोहा, शिव कुमार मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, रमाकांत बड़गैयाँ, सदानंद मिश्रा, सूर्य कांत परोहा, कौशल गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, रमाकांत दुबे, अश्विनी दुबे, एस के गर्ग, प्रमोद मिश्रा, ब्रज बिहारी मिश्रा, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, राम नरेश त्रिपाठी, बालकृष्ण मिश्रा, नीरज दुबे इत्यादि वरिष्ठ विप्रजनों के नाम दर्ज किए गए हैं।

बैठक में उपस्थित लोगों की सूची भी में

कौशल प्रसाद गौतम, बालेंद्र मिश्रा, सत्यप्रकाश पाठक, अजय गर्ग, राजू दुबे, संदीप तिवारी, संजीव मिश्रा, वेद प्रकाश दुबे, रंजीत चौबे, रमाकांत बड़गैयाँ , राघव प्रसाद तिवारी, प्रकाश पांडे, रमाकांत दुबे, अशोक दुबे, मनोज गर्ग, दिनेश दुबे, अमित गर्ग, पुरुषोत्तम मिश्रा , संत कुमार प्यासी, सुमित गर्ग, अशोक पांडे, सनत कुमार गर्ग, राजेंद्र मिश्रा, राजकुमार गौतम, गणेश शंकर गर्ग,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राकेश कुमार मिश्रा इत्यादि विप्रजन उपस्थित रहे

बैठक में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को संगठित करने, समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नवनिर्मित बस स्टैंड इकाई के माध्यम से क्षेत्र के विप्रजनों को संगठन से जोड़ने और समाजहित के कार्यों को गति देने की बात पर जोर दिया तथा हर स्थिति परिस्थिति में ब्राह्मण समाज के हित में एक साथ खड़े रहने की बात कही गई।

बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *