बड़वारा पुलिस ने  शराब पीकर वाहन चलाने वाले ट्रक चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्यवाही

कटनी – बड़वारा : पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 09.09.2026 को दौरान वाहन चैकिंग ट्रक क्र. MP 13 GB 0278 को चैक किया गया । ट्रक के चालक राहुल अलावा पिता अर्जुन अलावा उम्र 32 साल निवासी खलघट थाना दामनौद जिला धार म.प्र. को ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चैक किया, जिसमें ट्रक चालक द्वारा एल्कोहल का सेवन करना पाया गया । ट्रक चालक द्वारा शराब का सेवन कर ट्रक चलाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जाकर ट्रक क्र. एमपी 13 जीबी 0278 जप्त किया जाकर थाना परिसर में खड़ा किया जाकर निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय पेश किया गया व लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है ।विशेष भूमिका – उपरोक्त दस्तयाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक नीलेश दुवे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं सायबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *