राष्ट्रीय सनातन सेना के कटनी जिला अध्यक्ष बने वेद तिवारी

कटनी। राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से युवा समाजसेवी वेद तिवारी को कटनी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।वेद तिवारी मूलतः बरही तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कनौर के निवासी हैं। वे रजनीश तिवारी एवं पूर्णिमा तिवारी के सुपुत्र हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले वेद तिवारी को संगठन ने कटनी जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वेद तिवारी ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला एवं स्थानीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर अधिक से अधिक युवाओं एवं समाजसेवियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।वेद तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *