
सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक थे ग्रोवर, नीलकंठेश्वर धाम के संचालन में निभाते रहे महत्वपूर्ण भूमिका;
रविवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
कटनी। सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, उद्योगपति एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मदन लाल ग्रोवर का शनिवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।मदन लाल ग्रोवर, उद्योगपति रंजन बाबू ग्रोवर के पिता तथा सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम के संचालक थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही सिविल लाइन सहित शहर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।रविवार को निकलेगी अंतिम यात्रापरिजनों के अनुसार मदन लाल ग्रोवर की पार्थिव देह शनिवार रात तक नागपुर से कटनी पहुंचने की संभावना है। रविवार 20 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइन स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा नदी पार स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रहा योगदानमदन लाल ग्रोवर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। सलैया पड़खुरी स्थित नीलकंठेश्वर धाम के संचालन के साथ ही धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों में उनका विशेष योगदान रहा। सहज और सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्रवासियों के बीच सम्मानित रहे।उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
