Skip to content

टेंट का सामान चोरी करने वाले सगे भाईयों में एक फरार दो गिरफ्तार, पानउमरिया में भी की थी चोरी, ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 19 02 2026 को प्रार्थी अनिल पटेल पिता लक्ष्मी पटैल उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढीमरखेडा जिला कटनी ने थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.02.26 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा सूरदास आश्रम ग्राम पौड़ीकला में लगे उसके टैन्ट की कीमती मशीनें करीब 3 लाख 50 हज़ार रूपये कीमती की चोरी कर ले गये है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 20.02.26 को आरोपी मनीष कुर्मी पिता मुकेश कुर्मी उम्र 25 साल निवासी ग्राम महनेर को महनेर पहाडी में बने खंडहर मकान से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई जिसके कब्जे से एक मोबाईल फोन रियलमी कंपनी का, माईक स्टेण्ड एंव एम्पलीफायर अहूजा कंपनी का जप्त किया गया एवम आरोपी परदेशी पिता कमलेश कोल उम्र 22 साल निवासी ग्राम उमरियापान को कुदवारी मोहल्ला उमरियापान से गिरफ्तार कर पूंछतांछ की गई जिसके कब्जे से एडॉप्टर मशीन बॉस कंपनी, डीडी 3 डिजटल मशीन, दो केबल हरे लाल रंग की, एक मिक्सर मशीन स्टूडियो मास्ट कंपनी का, एक अन्य मिक्सर मशीन 182 स्टूडियो मास्टर एक मास प्लेट मशीन, एक ऑडियो मेकर मशीन जप्त किया गया है। आरोपियों के द्वारा थाना पानउमरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
आरोपियों से साउंड सिस्टम कुल कीमती तीन लाख पचास हज़ार कीमत का जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जबकि एक आरोपी गोलू कुर्मी फरार है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे उप निरीक्षक सुरेश चौधरी, प्रधान aarakshak दीपक श्रीवास, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक अजय धुर्वे, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार, आरक्षक कमोद कोल, का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *