अवैध रेत कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विजयराघवगढ़ में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त।

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ग्राम खेरवा घाट के पास एक बिना नंबर के सोनालीका ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने रेत सहित वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *