घंटाघर में बदला ट्रैफिक सिस्टम

कटनी : यातायात पुलिस ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाने के लिए नई प्रयोगात्मक व्यवस्था लागू की है।

यातायात प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार, अब गर्ग चौराहे की ओर से आने वाले वाहन क्लॉक टावर की बाईं ओर से होकर निकलेंगे, जबकि जगन्नाथ चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन क्लॉक टावर की दाईं ओर से सीधे गुजरेंगे। यह व्यवस्था फिलहाल प्रयोगात्मक तौर पर लागू की गई है। यदि परिणाम सकारात्मक रहे, तो शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह की यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *