शहीद को नहीं भूला विभाग, स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कटनी पुलिस ने अपने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं और विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत उनके पुत्र को यह नियुक्ति प्रदान की गई।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिवार ने मध्यप्रदेश शासन और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस विभाग ने कहा कि अपने कर्मियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहना विभाग की प्राथमिकता है। यह नियुक्ति दिवंगत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *