ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

5 आरोपियों से 115 पाव अवैध शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस टीम गठित कर ग्राम कुलुआ, बड़खेरा, खजुरी एवं भनपुरा नंबर-1 क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई में निम्न आरोपियों से शराब जब्त की गई—
1.कोदूलाल पिता मवासी बर्मन, उम्र 42 वर्ष, निवासी खजुरी — 22 पाव

2.दीप बर्मन पिता शंकरलाल बर्मन, निवासी धपई — 21 पाव

3.रघुवीर कोल पिता नंदीलाल कोल, उम्र 42 वर्ष, निवासी बड़खेरा — 12 पाव

4.शिवहरि बर्मन पिता हुकमा बर्मन, उम्र 33 वर्ष, निवासी धपई — 12 पाव

5.कौशल कोल पिता भागीरथ कोल, उम्र 42 वर्ष, निवासी भनपुरा नंबर-1 — 23 पाव

इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 115 पाव अवैध शराब, अनुमानित कीमत ₹13,500/- की जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* – सम्पूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अंकित दुबे एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *