
कटनी में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली। झिंझरी स्थित रक्षित केन्द्र से शुरू हुई इस रैली की कमान पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली। हाथों में तिरंगा और वाहनों पर लहराता राष्ट्रध्वज लोगों के बीच देशभक्ति का संदेश देता नजर आया।कटनी के झिंझरी स्थित रक्षित केन्द्र से पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। रैली में पुलिस अधिकारी और जवान तिरंगे के साथ शामिल हुए। पुलिस वाहनों पर शान से लहराता राष्ट्रीय ध्वज लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने स्वयं किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साह के साथ पुलिस जवानों का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा वाहन रैली का अभिनंदन किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन को हर घर तिरंगा-2026 अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और भारत माता के जयकारों से शहर गूंज उठा।कटनी पुलिस की यह तिरंगा वाहन रैली न सिर्फ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश देती नजर आई, बल्कि शहरवासियों को भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित कर गई।
