बाल गंगाधर तिलक वार्ड में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कटनी। बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-1 में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वार्ड की पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राज किशोर यादव की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे पहरुवा प्राथमिक शासकीय शाला से हुई। इसके बाद 9 बजे इंदिरा नगर स्थित सरस्वती स्कूल, 9:30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल इंदिरा नगर तथा 10 बजे इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। स्कूलों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पार्षद ने उन्हें पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया। पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने तथा सभी के सहयोग और समर्थन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अमित नायक, समाजसेवी मसीह साहब, भारत विश्वकर्मा, गरीबदास रजक, आनंद भारती, ताराबाई बर्मन, मुन्ना लोहार, रघुराई निषाद, विनोद रैदास सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रामचरण रैदास ने व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *