अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कटनी में होंगे राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि

शासन ने जारी की जिलावार मुख्य अतिथियों की सूची, कटनी को मिला राज्य मंत्री का प्रतिनिधित्व


कटनी। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। भोपाल से जारी आदेश के अनुसार कटनी जिले में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 जून को जारी आदेश में प्रदेशभर के जिलों के लिए मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में नामित किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल रहेंगे।
कटनी जिले में योग दिवस का मुख्य आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *