कमल बडेरिया के निधन से शोक की लहर, मित्रों और शुभचिंतकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कटनी। आत्मीय, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कंप्यूटर गैलरी एवं पन्ना मोड़ क्षेत्र में ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक कमल बडेरिया के दुःखद निधन का समाचार सामने आने से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके आकस्मिक निधन की खबर ने परिचितों को स्तब्ध कर दिया। उनके निधन पर मित्रों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया कि कमल बडेरिया का व्यक्तित्व सहज, सरल और आत्मीय था। वे अपने मिलनसार व्यवहार के कारण लोगों के बीच विशेष स्थान रखते थे। उनका अचानक इस दुनिया से चले जाना परिवार के साथ-साथ उनके मित्रों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय क्षति है।शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि किसी प्रियजन का यूं अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक होता है। कमल बडेरिया की आत्मीयता, सहज व्यवहार और उनसे जुड़ी स्मृतियां हमेशा उनके चाहने वालों के बीच जीवित रहेंगी। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना आसान नहीं होगा। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। उनकी अंतिम यात्रा कल मंगलवार की सुबह उनके निवास आदर्श कॉलोनी से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

ॐ शांति।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

विनम्र नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *