Skip to content

उमरिया में सड़क हादसा: SDM अंबिकेश प्रताप सिंह की गाड़ी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, SDM और ड्राइवर गंभीर घायल

उमरिया में सड़क हादसा: SDM अंबिकेश प्रताप सिंह की गाड़ी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, SDM और ड्राइवर गंभीर घायल

उमरिया जिले के नौरोजाबाद बाईपास पर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बांधवगढ़ तहसील के एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एसडीएम की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को जिला चिकित्सालय उमरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *