
दो प्रकरणों में था फरार, विशेष टीम ने हीरागंज के पास से दबोचा
*पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* द्वारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की पता तलाश कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों की समीक्षा कर उनकी गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को वर्ष 2022 के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राज प्रजापति पिता ओमप्रकाश प्रजापति, निवासी आधारकाप, कटनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार वारंटी की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 01.10.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राज प्रजापति को हीरागंज, कटनी के पास से गिरफ्तार किया गया।
दो प्रकरणों में था फरार
गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय श्री विनोद कुमार चौधरी, जे.एम.एफ.सी. न्यायालय, जिला कटनी द्वारा प्रकरण क्रमांक 5536/22, अपराध क्रमांक 142/22, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
इसी प्रकार माननीय न्यायालय सुश्री चित्रांगदा मण्डलोई, पंचम सिविल जज, कनिष्ठ खण्ड, न्यायालय कटनी द्वारा प्रकरण क्रमांक 6283/23, इस्तगासा क्र. 3394/23, धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में भी आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
त्यौहारों के मद्देनजर फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर लगातार उनकी पता तलाश की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज प्राप्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रकरणों में फरार चल रहे राज प्रजापति को हीरागंज के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना क्षेत्र में अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की भी लगातार तलाश की जा रही है तथा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, प्र.आर. अनिल सेंगर, आर. दीपक तिवारी, अमिम सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं दीपक चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
