
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन करते ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।विवरण – दिनांक 11 अक्टूबर को lपुलिस के गश्ती दल को दौराने गश्त ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में एक लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 21 ab 0406 को मय रेत भरी ट्राली के मिला जिससे रेत के संबंध में कागजात चाहे गए जो प्रस्तुत नहीं कर सका अतः ट्रैक्टर के चालक संतोष आदिवासी पिता स्वर्गीय कुसुम आदिवासी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भैंसवाही थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। उक्त ट्रैक्टर का वाहन मालिक विनोद पिता होरीलाल राय है जो की भैंसवाही का रहने वाला है जप्तशुदा ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है।भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
