पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिनव विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे शिकंजा
अभियान के दौरान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लिमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 3.1.2026 को जुर्म जरायम अपराध पता सजी हेतु इलाका भ्रमण दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रामपुर पारसी हार पहाड़ी में कुछ लोग रुपयों पैसों की हार जीत की बाजी लगाकर ताश पत्तों से जुआ मन्ना खेल रहे हैं मुखबिर से प्राप्त सूचना पर रामपुर पारसी हार मौके पर जाकर हमराही स्टाफ के घेराबंदी कर जुआ रेड की कार्यवाही की गई जिसमें मौके पर जुआ खेल रहे महेश कुमार पिता प्रेमलाल चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा, रितेश पिता अनंत राम बर्मन उम्र 33 साल निवासी झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा दिलीप कुमार पिता संतोष कुमार बर्मन उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम ढीमरखेड़ा थाना ढीमरखेड़ा इंद्र कुमार पिता प्रीतम पटेल उम्र 62 साल निवासी ग्राम बांध थाना ढीमरखेड़ा भीम ठाकुर पिता कैलाश सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा, अजय पिता झरी लाल चक्रवर्ती उम्र 40 साल निवासी ग्राम झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा को पकड़ा गया जिसके पास व फड़ से 33500 नगदी सहित 52 ताश के पत्ते एवं घटना स्थल से जुआरियों की खड़ी पांच मोटरसाइकिल मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका: निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक एसके चौधरी, सहायक उप निरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक 480 सुवचन यादव, 413 दीपक श्रीवास और 489 अजय धुर्वे, 210 रणजीत सिंह, 760 कमोद कॉल, 730 दमन दास, 774 गंधर्व सिंह की विशेष भूमिका रही ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका:
निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक एसके चौधरी, सहायक उप निरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक 480 सुवचन यादव, 413 दीपक श्रीवास और 489 अजय धुर्वे, 210 रणजीत सिंह, 760 कमोद कॉल, 730 दमन दास, 774 गंधर्व सिंह की विशेष भूमिका रही ।