कटनी के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान पर कार्यालय में सहायक वर्ग 2 के पद पर काम करने वाले अजय कुमार सागर ने साजिश पूर्ण उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा है कि कार्यालय द्वारा पूर्व में भुगतान किए जा चुके बिल की कॉपी लगाकर दोहरा भुगतान किया गया तथा कार्यालय के गोपनीय दस्तावेज निजी व्यक्ति तक पहुंचाकर सी एम हेल्पलाइन में शिकायत करवाई गई, कार्यालय प्रबंधक द्वारा उपस्थिति पंजी से स्वयं का नाम काटा गया तथा निजी वाहन को बिना अनुबंधित किए कार्यालयीन कार्यों में उपयोग करके प्रतिमाह मनमाना भुगतान किया जा रहा है इत्यादि विषयों पर मैने आपत्ति जताई थी जिसके फलस्वरूप मेरे विरुद्ध साजिश की गई, ताकि मनमाने ढंग से अनियमितता पूर्वक काम किए जा सकें।
इस तरह कूटनीतिक साजिश के तहत बिना सक्षम अधिकारी से जांच कराए मुझसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मेरा स्थानांतरण अन्य जिले में करवा दिया गया, जिसपर मैने माननीय उच्च न्यायालय से स्टे ऑर्डर लिया है।
वहीं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान से जब हमारे संवाददाता ने इस पूरे मामले में बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, जिससे स्पष्ट है कि, अजय के खिलाफ कोई न कोई साजिश की गई है।
अतः अजय कुमार सागर ने सक्षम उच्च अधिकारी से सभी मामलों की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।