Skip to content

वृद्धा, निराश्रित,विधवा पेंशन, आवास तथा अवैध शराब बिक्री इत्यादि मुद्दों को लेकर इंडी घटक दलों का पैदल मार्च तथा प्रदर्शन।

लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं, वृद्धा, निराश्रित,विधवा, विकलांग पेंशन, जरूरतमंदों को आवास सहित जिले में अवैध शराब की बिक्री इत्यादि मुद्दों को लेकर समाजवादी, कांग्रेस तथा इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों ने महिलाओं सहित भारी संख्या में कटनी कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला तथा कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इसके अतिरिक्त शासकीय खाली पड़ी जमीनों पर हो रहे भूमाफियाओं के कब्जे, सहारा बैंक के हितग्राहियों को ब्याज सहित रकम लौटाने पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया, तथा गरीब वनवासियों एवं भूमिहीनों को वनभूमि के पट्टे दिलाने की मांग की गई है ।इसके अतिरिक्त शासकीय खाली पड़ी जमीनों पर हो रहे भूमाफियाओं के कब्जे, सहारा बैंक के हितग्राहियों को ब्याज सहित रकम लौटाने पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया, तथा गरीब वनवासियों एवं भूमिहीनों को वनभूमि के पट्टे दिलाने की मांग की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *