कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस बल एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।