Skip to content

भोलेनाथ के भक्ति में सराबोर हुआ माधवनगर,
सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निकली भोलेनाथ की बारात।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर माधवनगर स्थित
सुशील एवं सपना मोटवानी निवास प्रांगड़ में माधवनगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने भोलेनाथ की बारात निकाली। भोलेनाथ के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण एवं राधा जी भी बारात के रथ में विराजमान थीं।
भगवान भोलेनाथ की बारात में भक्तिभाव से ओत-प्रोत श्रद्धालु बाराती झूमते गाते हुए मोटवानी प्रांगड़ पहुंचे जहां भोलेनाथ के भक्ति भजनों के साथ कलाकारों ने बारात का पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया एवं कार्यक्रम के आयोजक सुशील एवं सपना मोटवानी ने भगवान की पूजा अर्चना की, समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा, ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं कैलाश माधवनगर की पावन धरा पर अवतरित हो गया हो, विविध अलौकिक स्वरूपों की मनोहारी झांकियों ने जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *