
कैमोर : ईद के पावन अवसर पर कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की एक बार फिर मिसाल पेश की।
ईद के दिन थाना प्रभारी आशीष शर्मा न सिर्फ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मौजूद रहे, बल्कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद भी दी। उनके साथ मौजूद पुलिस स्टाफ ने भी पूरे उत्साह के साथ सभी मुस्लिम भाइयों को बधाई दी और पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश दिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक भाईचारे को भी प्राथमिकता दी। उनकी यह पहल आमजन के बीच विश्वास और पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि को और मजबूत करती नजर आई।
स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देती है।
