गुरुवार 26 तारीख की रात जब कटनी निवासी अभिषेक गणेश रितिक कार से अपने सिहोरा निवासी किसी रिश्तेदार के यहां हुई गमी से वापस लौट रहे थे तभी पिपरौध स्विल माइन्स के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से सामने से आ रहे कार सवार ने अभिषेक निषाद की कार में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद भाग खड़े हुए, जिसकी शिकायत निवार थाना चौकी में की गई है, आज तीनों घायल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे।