Skip to content

माधवनगर स्थित राइस मिल में लगी भीषड़ आग, अग्निशमन की कड़ी मेहनत के बाद पाया गया काबू।

मंगलवार की दोपहर माधवनगर थाना क्षेत्रांतर्गत रॉबर्ट लाइन स्थित सतराम दास करमचंद राइस मिल में भीषड़ आग लग गई, सूचना मिलते ही अग्नि शमन दल द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की कर गई।

प्रभारी फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही तीन दमकल वाहन प्रशिक्षित अमले के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने स्थिति का आंकलन करते हुए सुनियोजित रणनीति के तहत आग बुझाने की कार्यवाही प्रारंभ की। राइस मिल परिसर में बड़ी मात्रा में संग्रहित ज्वलनशील धान की भूसी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए गए, ताकि आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय क्षेत्रों को किसी भी संभावित क्षति से सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *