विजयराघवगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी

54 लीटर देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा मौके से फरार

कटनी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने टीकर आम रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शराब लेकर जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 300 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 54 लीटर और अनुमानित कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।दो बोरियों में ले जा रहे थे शराब14 सितंबर को पुलिस टीम को विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड की ओर जाते समय एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों के पास प्लास्टिक की दो बोरियां थीं। पुलिस को देखकर दोनों ने मोटरसाइकिल और शराब से भरी बोरियां सड़क पर छोड़कर भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने पीछा कर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी पहचान ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन, पिता मथुरा प्रसाद बर्मन, उम्र 29 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर ग्राउंड के पास विजयराघवगढ़ के रूप में हुई।300 पाव शराब बरामदपुलिस ने मौके से दो बोरियों की तलाशी ली तो उनमें देशी प्लेन शराब मिली। पुलिस के अनुसार कुल 300 पाव शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 54 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 54 हजार रुपए है।पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपी ओमप्रकाश ने शराब को दीपक उर्फ पंडा जायसवाल की होना बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह दीपक के साथ शराब लेकर टीकर की ओर बिक्री के लिए जा रहा था।एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारमामले में पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।वहीं, पुलिस के अनुसार मामले में नाम सामने आए दीपक उर्फ पंडा जायसवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और शराब की खेप के स्रोत तथा इसे कहां और किसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।पुलिस टीम की रही अहम भूमिकाअवैध शराब की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल तथा प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *