
अतिथियों ने कहा, प्रोत्साहन से छात्रों को आगे बढ़ाने में मिलता है हौसला
कटनी।औद्योगिक नगरी कैमोर में स्वर्णकार समाज द्वारा होली मिलन समारोह एवं प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आदर्श स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रसाद सोनी मैहर एवं अध्यक्षता सुरेश सोनी कटनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैमोर स्वर्णकार समाज अध्यक्ष काशी प्रसाद सोनी, एसबीआई से सेवानिवृत मैनेजर शंकर प्रसाद सोनी,राजेंद्र सोनी, महेंद्र सोनी, राजेश सोनी,गिरजा प्रसाद सोनी, बद्री प्रसाद सोनी, शिवकुमार सोनी, विष्णु सोनी, मूरत लाल सोनी,राकेश सोनी, रामेंद्र सोनी,अमित सोनी आदि मौजूद थे। समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामना दी गई। इसके बाद प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ। पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी राजेंद्र सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों को प्रोत्साहन देने से भविष्य की दिशा तय करने के लिए उनका हौसला बढ़ता है।
स्वर्णकार समाज के प्रतिभाशाली छात्र शिवांशु सोनी सीए परीक्षा पास कर एचडीएफसी बैंक में पदस्थ हुए हैं।प्रियांशु सोनी एमबीए की परीक्षा पास कर यूआई कंपनी में पदस्थ हुए हैं। रुचि सोनी एमबीए की परीक्षा पास कर एचडीएफसी बैंक में पदस्थ हुई है। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र शिवांशु सोनी,प्रियांशु सोनी, राहुल सोनी, दीपक सोनी, आरती सोनी, प्राजंलि सोनी, रुचि सोनी, हर्षित सोनी, मेहुल सोनी, शंकर सोनी, हर्ष सोनी, आयुषी सोनी, प्रियंका सोनी, झंकार सोनी, श्रवण सोनी, अंजली सोनी, महिमा सोनी को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
