मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को अनिवार्य किए जाने संबंधी याचिका के विरोध में किया प्रदर्शन तथा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

मध्यप्रदेश में 1998 के बाद भर्ती हुए शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई टीईटी पात्रता परीक्षा को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज कटनी जिले में शासकीय शिक्षक संगठन के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
आज शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में बड़ी संख्या में शिक्षक कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए। संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे के नेतृत्व में जिले भर से आए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे ने कहा कि 28 वर्षों की सेवा देने के बाद शिक्षकों की पात्रता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। यह निर्णय शिक्षकों के सम्मान और उनके अधिकारों के खिलाफ है।
ज्ञातव्य हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में पूर्व में भर्ती किए गए शिक्षकों की पात्रता संबंधी परीक्षा टी ई टी की अनिवार्यता हेतु याचिका दायर की गई है।

प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर कटनी के प्रतिनिधि को सौंपा और सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *