विजयराघवगढ़ विधान सभा के बरही में आयोजित हुआ विशाल कृषि महोत्सव, मिलीं 1000 करोड़ की सौगातें ।

विजयराघवगढ़ विधान सभा क्षेत्र के बरही स्थित बाबा विजयनाथ मंदिर मेला मैदान में आज 14 मार्च को कृषि महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन लोकप्रिय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किसान कल्याण एवं अन्य कार्यों हेतु कटनी, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग 1000 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें दूर दूर से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मनमोह लिया।

अपार जन समूह के बीच मुख्यमंत्री ने रोड शो के माध्यम से बरही नगर का भ्रमण किया, जहां लोगों ने तरह तरह से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया, अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का यशोगान करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई के नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनकी शसक्त भूमिका की तारीफ करते हुए केंद्र में कांग्रेस की राजनीति पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में व्याप्त युद्ध के विपरीत समय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका निंदनीय है, उन्होंने कहा कि वे हर जगह सदैव अपने राजनैतिक लाभ के लिए देश का सर नीचा दिखाने में लगे रहते हैं जो देश को कतई बर्दाश्त नहीं है

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सिंचाई क्षेत्र के विस्तार एवं विकास के आश्वासन के साथ-साथ चारों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का वादा किया, साथ ही किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर सदैव खड़े रहने की बात कही।
आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी. डी. शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री विजयेंद्र प्रताप सिंह, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित पूर्व मंत्री अलका जैन, महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, नगर पालिक निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव और रामरतन पायल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान हजारों की संख्या में किसान और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनसे पूरा मैदान खचाखच भरा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *