
कटनी शहर की जादुई आवाज की पहचान माने जाने वाले और संगीत जगत के चमकते सितारे संजीव अवस्थी उर्फ माइकल अब हमारे बीच नहीं रहे। 17 मार्च की शाम लगभग 6:30 बजे लंबी बीमारी के बाद उनका आकस्मिक निधन हो गया।
माइकल न केवल एक बेहतरीन आवाज के धनी थे, बल्कि बेहद मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी जानी मानी आवाज से मंत्रमुग्ध कर देने वाले माइकल ने कटनी के संगीत, कला एवं विज्ञापन जगत को कई नए आयाम दिए। उनका असमय चले जाना शहर के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। स्व संजीव अवस्थी उर्फ माइकल की अंतिम यात्रा कल बुधवार 18 मार्च को उनके आदर्श कॉलोनी स्थित निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
