कटनी के कैलवारा खुर्द बाईपास स्थित गंगा सिटी कॉलोनी में आयोजित स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
नौ दिवसीय इस भव्य आयोजन में क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने रामकथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया। कथा स्थल पर हर दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ता रहा और वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावुकता देखने को मिली… मानो भक्ति की इस धारा का विराम हर किसी के मन को छू गया हो।
आयोजकों ने बताया कि कल सोमवार को हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा… जिसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
वहीं कथा मंच से यह भी जानकारी दी गई कि गंगा सिटी कॉलोनी में कई प्लॉट बुक हो चुके हैं…साथ ही भरोसा दिया जा रहा कि उक्त कॉलोनी भविष्य में बेहद खूबसूरत आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित होगी।
वहीं इसी कॉलोनी में स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी के लिए एक भव्य आश्रम के निर्माण की भी बात कही गई है, जिसके निर्माण के पुण्य कार्य में शहर के कई दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सहयोग का संकल्प लिया है।
बताया गया कि यह आश्रम आने वाले समय में बाग-बगीचों से सुसज्जित एक दिव्य आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित होगा… जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और शांति का प्रमुख केंद्र बनेगा।
भक्ति, समर्पण और सेवा का यह अद्भुत संगम… कटनी की इस पावन भूमि को एक नई पहचान दे रहा है।
