झारखंड पेपर लीक मामले को लेकर अभाविप जिला कटनी ने किया पुतला दहन, जताया आक्रोश

कटनी, 13 अगस्त 2026। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कटनी द्वारा आज विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।अभाविप कटनी जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हैं। ऐसी घटनाओं से युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित होता है। परिषद ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान अभाविप नगर मंत्री अवध पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करेगीप्रदर्शन में भाग संयोजक नितिन साहू,नगर सह मंत्री सक्षम सोनकर,आदेश त्रिपाठी,समर्पण झा,विनायक गौतम ,अंशुल गोस्वामी,दिव्यांशद्विवेदी,अभिषेकपटेल,आलोक,राहुलदूबे,विपिन,हरिओम,प्रतीक ठाकुर,प्रशांत आदि अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *