श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की कमान

कटनी : 02 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मद्देनजर कटनी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री सत्य नारायण मंदिर सहित प्रमुख आयोजन स्थलों एवं निर्धारित जुलूस मार्ग का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जुलूस मार्ग में संभावित भीड़ एवं यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
आयोजक मंडल के पदाधिकारियों से समन्वय कर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान अनूप सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात, सुरेन्द्र शर्मा निरीक्षक, शशिभूषण दुबे एवं किशोर कुमार द्विवेदी सहित आयोजक मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कटनी पुलिस का उद्देश्य—श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *